N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर समाने आई है। नवोदय विद्यालय में नौकरी करने का आपका सपना अब पूरा होगा। NVS ने इसके लिए TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जा का भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1616 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे, जिसमें से कुल 397 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), 683 रिक्तियां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), 181 शिक्षकों की विविध श्रेणी संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन और 12 प्रिंसिपल के लिए भर्ती होनी है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 22 जुलाई 2022
विवरण
कुल पदों की संख्या- 1616
योग्यता मानदंड
प्रिंसिपल के लिए 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या फिर समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ साथ 15 सालों का अनुभव होना अनिवार्ग है।
पीजीटी के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित सब्जेक्ट में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या फिर 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना अनिवार्ग है।
टीजीटी के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित में 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या फिर सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवार को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ हो या संबंधित सब्जेक्ट में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होने के साथ उम्मीदवार को संबंधित विषय का 3 साल तक का अध्ययन किया होना अनिवार्ग हैं।
संगीत शिक्षक के लिए संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या फिर संगीत के साथ ग्रेजुएट या फिर कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा में पास होना अनिवार्ग है।
आर्ट टीचर के लिए ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में कला के किसी भी सब्जेक्ट में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या फिर कला के किसी भी विषय में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फाइन आर्ट्स में डिग्री होना अनिवार्ग है।
PET के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी अनिवार्ग है।
लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या फिर 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्ग है।
आयु सीमा
प्रिंसिपल के लिए अधिकतम 50 साल, PGT के लिए अधिकतम 40 साल, TGT के लिए अधिकतम 35 साल, संगीत शिक्षक के लिए अधिकतम 35 साल, कला शिक्षक के लिए अधिकतम 35 वर्ष, PET के लिए अधिकतम 35 साल, लाइब्रेरियन के लिए अधिकतम 35 साल।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

