शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
Sarkari Naukri 2022 : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द भरे आवेदन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri 2022 : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द भरे आवेदन

Sarkari Naukri 2022 : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द भरे आवेदन

N
डेस्क रिपोर्टर

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नवोदय विद्यालय में नौकरी पाने का अब आपका सपना पूरा होने वाला है। इसके लिए NVS में TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों पर आवेदन करने की कल यानी 22 जुलाई को आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नही भरे है। वे NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 22 जुलाई तक फॉर्म भर सकते है।  


इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1616 पदों को फॉर्म भरे जाएंगे। 


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022

ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 22 जुलाई 2022



विवरण

कुल पदों की संख्या-1616



योग्यता मानदंड

प्रिंसिपल के लिए 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या फिर समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ साथ 15 सालों का अनुभव होना चाहिए। 


पीजीटी के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित सब्जेक्ट में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या फिर 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना अनिवार्ग है। 


टीजीटी के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित में 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या फिर सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स और उम्मीदवार को संबंधित सब्जेक्ट में 2 साल का अनुभव किया हुआ होना चाहिए। 


संगीत शिक्षक के लिए संगीत संस्थान में 5 साल का अध्ययन या फिर संगीत के साथ ग्रेजुएट या कक्षा 12वीं के साथ संगीत विशारद परीक्षा में पास होना अनिवार्ग है। 


आर्ट टीचर के लिए ड्राइंग/पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स के रूप में कला के किसी भी सब्जेक्ट में 12वीं और 4 साल का डिप्लोमा या फिर कला के किसी भी सब्जेक्ट में 10वीं और 5 साल का डिप्लोमा जैसे पेंटिंग/ड्राइंग/मूर्तिकला/ग्राफिक आर्ट्स/क्राफ्ट्स या फिर फाइन आर्ट्स में डिग्री होनी चाहिए।


PET के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.P.Ed की डिग्री होनी अनिवार्ग है। 


लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या फिर 1 साल के डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्ग है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें