N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में नौकरी करने का अब आपका सपना होगा पूरा। इसके लिए JSSC में झारखंड नगर सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2022 के जरिए गार्डेन अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी सुपरवाईजर, विधि सहायक के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हैं।
इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भरा है, वे JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। बतादें कि, इन पदों के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 जुलाई तय की गई है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.jssc.nic.in/application-forms-apply पर जाकर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं
इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 921 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि: 15 जुलाई
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 30 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 921
गार्डन सुपरिंटेंडेंट के लिए 12 पद, वेटरनरी ऑफिसर- 10 पद, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर के लिए 24 पद, सेनेटरी, सुपरवाइजर के लिए 645 पद, रेवेन्यू इंस्पेक्टर के लिए 184 पद, लीगल असिस्टेंट के लिए 46 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी अनिवार्ग है।
आयु सीमा
न्यूनतम के लिए 21 वर्ष
अधिकतम, यूआर श्रेणी के लिए 35 वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए 37 वर्ष, महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष, ससी / एसटी (पुरुष और महिला) के लिए 40 वर्ष
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

