N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। इसके लिए रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर मध्य रेलवे (NCR) में अपरेंटिस के पदों पर फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 6 दिन बचे है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नहीं भर पाए है, वे Indian Railway की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 01 अगस्त तय की गई है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक rrcpryj.org पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1659 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि – 01 अगस्त 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1659, प्रयागराज- 703, झांसी- 660, आगरा- 296
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 15 से 24 साल के बीच होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

