शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की तलाश करने का अब आपका सपना पूरा होगा। इसके लिए BOB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों  पर फॉर्म भरने के लिए सिर्फ  2 दिन बचे हैं। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार है उन्होंने अभी तक इन पदों  के लिए आवेदन नहीं किए हैं, तो वो Bank of Baroda की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी डेट 12 जुलाई तय की गई है।

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.bankofbaroda.in/career पर जा कर भी  आवेदन कर सकते हैं। बतादें कि,   इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 325 रिक्त पद को फॉर्म भरे जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 22 जून 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख – 12 जुलाई 2022


रिक्ति विवरण
पद का नाम 
रिलेशनशिप मैनेजर एसएमजी/एस-IV- 75
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट एमएमजी/एस-II- 50
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट एमएमजी/एस-III- 100
क्रेडिट विश्लेषक एमएमजी/एस-III- 100

योग्यता 
संबंध प्रबंधक और कॉर्पोरेट और संस्थान (क्रेडिट) – ग्रेजुएट (किसी भी सब्जेक्ट में) और वित्त में विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डिप्लोमा (कम से कम 1 साल का पाठ्यक्रम) होना अनिवार्ग है। 
क्रेडिट एनालिस्ट- ग्रेजुएशन (किसी भी सब्जेक्ट में) और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सीए/सीएमए/सीएस/सीएफए होना अनिवार्ग है। 
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट – ग्रेजुएट (किसी भी सब्जेक्ट में) और CA होना अनिवार्ग है। 

आयु सीमा
रिलेशनशिप मैनेजर में 25 से 42 साल
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट में 28 से 35 साल 
क्रेडिट एनालिस्ट में 28 से 35 साल
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट में 25 से 30 सालa

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें