शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
Sarkari Naukri : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संयुक्त सचिव और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते हैं,  वे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। बतादें कि,  इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.htm पर जा कर भी फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस  भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 5 अगस्त
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 20 अगस्त

रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 10

संयुक्त सचिव के लिए 4 पद
अतिरिक्त आंतरिक लेखा परीक्षक और वित्तीय सलाहकार के लिए 2 पद
वरिष्ठ लेखा अधिकारी के लिए 1 पद
लेखा अधिकारी के लिए 3 पद


योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास ऑफिशियल  नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यताहोनी अनिवार्ग है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें