N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। GAIL India लिमिटेड ने नॉन एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को जल्द जारी किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे GAIL की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। जानकारी के लिए बतादें कि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.gailonline.com/home.html पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 282 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन फार्म भरने की शुरुआत तिथि – 16 अगस्त 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि – 15 सितंबर 2022
विवरण
कुल पद – 282
रासायनिक, प्रयोगशाला,यांत्रिक, दूरसंचार/टेलीमेट्री, विद्युतीय, आग सुरक्षा, उपकरण, स्टोर और खरीद, नागरिक, वित्त और लेखा, राजभाषा, विपणन, मानव संसाधन (एचआर)
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई संबंधित योग्यता होनी अनिवार्ग है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

