N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके लिए पुणे नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग ने क्लास 2 और 3 के माध्यम से क्लर्क टाइपिस्ट, असिस्टेंट लीगल ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट एनकॉर्चमेंट इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वे PMC की ऑफिशियल वेबसाइट pmc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आप आज से फॉर्म भर सकते है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/pmcvpjun22/ पर जा इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 448 पदों पर फॉर्म भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 20 जुलाई 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 10 अगस्त 2022
विवरण
असिस्टेंट लीगल ऑफिसर- 04, क्लर्क टाइपिस्ट – 200, जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 135 पद, जूनियर, इंजीनियर (मैकेनिकल) – 05 पद, जूनियर, इंजीनियर (ट्रैफिक प्लानिंग) – 04 पद, असिस्टेंट एनकॉर्चमेंट इंस्पेक्ट – 100
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इसकी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार संबंधित योग्यता पूरी होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

