शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Career
Sarkari Naukri : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि

Sarkari Naukri : नवोदय विद्यालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन की अंतिम तिथि

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नवोदय विद्यालय समिति ने TGT, PGT, प्रिंसिपल और अन्य शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आज यानी 2 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जा कर भी इन पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक Navodaya Vidyalaya NVS Recruitment 2022 Notification के द्वारा भी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

बतादें कि, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1616 पदों फॉर्म भरा जाएगा। इसमें से कुल 683 रिक्तियां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के लिए रखी गई, तो 397 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए और 181 शिक्षकों की विविध श्रेणी (संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला और लाइब्रेरियन) के लिए वहीं 12 प्रिंसिपल के पदों के लिए भर्ती निकाली है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन भरने की शुरुआत तिथि- 02 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 22 जुलाई 2022

कुल पदों की संख्या
1616

योग्यता 
प्रिंसिपल के लिए 60% अंकों के साथ पीजी और बी.एड या फिर समकक्ष टीचिंग डिग्री होने के साथ साथ 15सालों का  अनुभव होना अनुवार्ग है। पीजीटी के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ ही संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स या फिर 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना अनुवार्ग है।

पीजीटी के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 2 साल का पीजी इंटीग्रेटेड कोर्स के साथ साथ 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बी.एड होना अनिवार्ग है। टीजीटी के लिए  कम से कम  50% अंकों के साथ संबंधित विषय में 4 साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स या फिर सभी संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ बैचलर ऑनर्स होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार को संबंधित विषय में 2 साल का अध्ययन किया हुआ भी अनिवार्ग है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें