शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
Sarkari Naukri: लोक निर्माण विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri: लोक निर्माण विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri: लोक निर्माण विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने लोक निर्माण विभाग R & B में असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार है वे इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए JKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म फिल कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है। 

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://jkpsc.nic.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 61 पदों को फॉर्म भरें जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की  शुरुआत तिथि- 3 अगस्त
ऑनलाइन फॉर्म भरने की  अंतिम तिथि- 2 सितंबर

विवरण
कुल पदों की संख्या- 61

योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में ग्रेजुएट की डिग्री हो या फिर इंजीनियरिंग की उपयुक्त शाखा में AMIE सेक्शन (ए और बी) इंडिया में होना अनिवार्ग है।  

आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए तय किया गया, तो आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें