शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
SBI Recruitment: एसबीआई में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है अंतिम तिथि
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
SBI Recruitment: एसबीआई में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है अंतिम तिथि

SBI Recruitment: एसबीआई में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है अंतिम तिथि

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक, SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफीसर के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 13 जुलाई 2022 तय की है। जो इच्छुक उम्मीदवार है और जिन्होंने अब तक इन पदों के लिए फॉर्म नही भरे है,  वे जल्द से जल्द इसकी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फॉर्म भरे। 

बतादें कि, इन भर्ती के माध्यम से कुल 11 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। जिसमें बैंकिंग एडवाइजर नेवी के 1, सीआरपीएफ सर्कल एडवाइजर के 1, रिसर्च एनालिस्ट इक्विटी के 1, सीआरपीएफ के 1, रिसर्च एनालिस्ट प्राइवेट इक्विटी के 1, रिसर्च एनालिस्ट के 2, सर्किल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के 3 ओर अन्य के 1 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे। 

आयु सीमा
इन पदों के लिए कम से कम 24 से लेकर अधिकतम 62 साल के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।  

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
इन परों पर फॉर्म भरने के लिए ₹750 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं,  एससी, एसटी और  दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई  शुल्क नहीं देना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें