शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
SCCL के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की अंतिम तारीख
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
SCCL के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की अंतिम तारीख

SCCL के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की अंतिम तारीख

N
डेस्क रिपोर्टर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन भरना चाहते हैं, वे SCCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते है। बतादें कि इन पदों के लिए 20 जून यानी कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।


इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://tssccl.onlineportal.org.in/ पर जाकर भी इन पदों के लिए आवेदन भर सकते है। इसके साथ ही इस लिंक https://tssccl.onlineportal.org.in/Noti/Final%20Notification%2018062022.pdf के द्वारा भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (SCCL Recruitment 2022) को आप देख सकते हैं। इस भर्ती कुल 177 पदों पर फॉर्म भरा जाएगा। 


SCCL के लिए महत्वपूर्ण तिथियां


ऑनलाइन आवेदन भरने की शुरुआत तारीख- 20 जून

ऑनलाइन आवेदन करने की आखरीतारीख- 10 जुलाई


SCCL के लिए रिक्ति विवरण


कुल रिक्ति पदों की संख्या- 177



SCCL के लिए योग्यता 


किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में 6 महीने का सर्टिफिकेट या फिर डिप्लोमा या फिर डिग्री कोर्स होना अनिवार्ग है। 


SCCL के लिए आयु सीमा


इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 01.01.2022 को 30 वर्ष होनी चाहिए। 


SCCL के लिए आवेदन शुल्क 


सामान्य श्रेणी के लिए- 400 रुपए

SC, ST के लिए- 100 रूपए 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें