सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में नौकरी करने का अब आपका सपना पूरा होने वाला है। इसके लिए तमिलनाडु यूनिफॉर्मेड सेवा भर्ती बोर्ड में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हुए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों पर फॉर्म नही भरा है, वे TNUSRB की ऑफिशियल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
बतादें कि, इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है।
इसके साथ ही आप इस लिंक tnusrb.tn.gov.in पर का जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3552 पदों पर फॉर्म भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 7 जुलाई
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 15 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3552
ग्रेड II पुलिस कांस्टेबल
ग्रेड II जेल वार्डर
फायरमैन
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 26 साल के बीच होनी अनिवार्ग है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

