N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने फैकल्टी, ऐजंगक्ट फैकल्टी, सीनियर कंसल्टेंट/कंसल्टेंट (सुपर स्पेशलिस्ट), जूनियर कंसल्टेंट/सुपर स्पेशलिस्ट (एंट्री लेवल), स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे है। बतादें कि, कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही इस भर्ती के लिए आज यानी 8 सितंबर को फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.esic.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सनथ नगर, हैदराबाद में होगी।
वैकेंसी डिटेल
- प्रोफेसर के लिए 9
- एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 22
- असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 35
- सीनियर रेजिडेंट के लिए 73
- स्पेशलिस्ट के लिए 13
- सुपर स्पेशलिस्ट के लिए 14
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एमडी/एमएस/डीएनबी संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए और असिस्टेंट प्रोफेसर-मास्टर ऑफ मेडिसिनया मास्टर ऑफ सर्जरी या फिर डीएनबी के साथ साथ ही तीन साल का टीचिंग अनुभव होना अनिवार्ग है।
सुपर स्पेशलिस्ट के लिए एमबीबीएस की डिग्री होनी अनिवार्ग है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

