शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
एमपी में ढाई हजार इंजीनियरों की होगी भर्ती, 5 विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाऐगा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एमपी में ढाई हजार इंजीनियरों की होगी भर्ती, 5 विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाऐगा

एमपी में ढाई हजार इंजीनियरों की होगी भर्ती, 5 विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाऐगा

N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में इंजीनियों की बंपर भर्ती होने जा रही है। लंबे समय से प्रदेश में इंजीनियरों की की भारी कमी है। दूसरी तरफ लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को नहीं भरा गया। वहीं सरकार एमपी के रोड मैप पर तेजी के साथ काम करना चाहती है. ऐसे में अधोसरंचना विकास के लिए इंजीनियरों के रिक्त पद भरे जाने हैं।


कैबिनेट बैठक में भर्ती प्रस्ताव को मिल चुकी मंजूरी
सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। पांच विभागों में लगभग 1955 पदों को भरा जाना है। नियुक्ति पहले तीन साल के लिए की जायेगी। ये नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। 

पीईबी आयोजित करेगा परीक्षा
प्रदेश में रिक्त पड़े इंजीनिरों की भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पांच विभागों को 1955 उपयंत्री मिलेंगे। नियुक्ति पहले तीन साल संविदा आधार पर होगी और इसके बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर नियमित किया जाएगा। इस दौरान निश्चित मानदेय मिलेगा। निर्माण विभागों में सहायक यंत्री के 576 और उपयंत्री के 1955 पद रिक्त हैं।

पांच विभागों के 2501 पद भरे जाऐंगे
इंजीनियरों के 2501 पदों पर भर्ती होगी। निर्माण विभाग में 576 और उपयंत्री के 1955 पद रिक्त हैं। ये पद पांच विभागों के लिए भरे जाऐंगे। इन विभागों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 444 पद भरे जाना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 552 इंजीनियरों की भर्ती होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 161 पद रिक्त हैं जिनको भरा जाना है। जल संसाधन विभाग में 746 पद भरे जाऐंगे। लोक निर्माण विभाग में 52 पद रिक्त है जिन्हें भरा जाना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें