N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में आरआईआईसीओ ( Rajasthan State Industrial Development And Investment Corporation) की ओर से डिप्टी मैनेजर और प्रोग्रामर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसमें कुल 217 पदों पर भर्ती होने वालों है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है तो वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट, riico.onlinerecruit.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास 13 नवंबर 2021 तक का समय है।
Rajasthan State Industrial Development And Investment Corporation में 217 पदों में जूनियर असिस्टेंट, डिप्टी मैनेजर, प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए भर्ती निकली है और आपके पास 13 नवंबर तक का वक्त है आवेदन भरने का।
जानिए वैकेंसी डिटेल्स
डिप्टी मैनेजर ( Industrial Development/ Technical) : 8 पद
प्रोग्रामर : 2 पद
असिस्टेंट प्रोग्रामर : 2 पद
जूनियर इंजीनियर (पॉवर) : 3 पद
ड्रॉफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल) : 15 पद
जूनियर विधि अधिकारी ग्रेड-द्वितीय : 16 पद
आशुलिपिक : 19 पद
सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड-द्वितीय : 23 पद
सहायक स्थल इंजीनियर (सिविल) : 49 पद
जूनियर सहायक : 80 पद
ऐसे भरें एप्लिकेशन फॉर्म
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट- riico.onlinerecruit.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए रिक्रुटमेंट लिंक जाए, जहां आपको Rajasthan State Industrial Development / Investment Corp. Ltd. RIICO Various Post Exam Online Form 2021 के ऑप्शन पर क्लिक करे। फिर Online Apply कि लिंक पर क्लिक करे और अपना फॉर्म भरे।
आवेदन भरने के बाद प्रिंट जरूर निकलवा लें।
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स को सिलेक्शन के लिए परीक्षा देनी पड़ेगी । यह परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन आयोजित हो सकती है। इसकी बाकी की डिटेल्स के लिए आप रीको की वेबसाइट पर भी जा के देख सकते है।
क्या रहेगी सैलरी
डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट/टेक्निकल) - 39,300 रुपए प्रतिमाह
जूनियर असिस्टेंट - 15,100 रुपए प्रतिमाह
ड्रॉफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल)- 18,500 रुपए प्रतिमाह
आशुलिपिक- 23,700 रुपए प्रतिमाह
सहायक स्थल इंजीनियर (सिविल)- 26,500 रुपए प्रतिमाह
सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड 2- 26,500 रुपए प्रतिमाह
जूनियर विधि अधिकारी ग्रेड-द्वितीय- 26,500 रुपए प्रतिमाह
जूनियर इंजीनियर (पॉवर)- 26,500 रुपए प्रतिमाह
असिस्टेंट प्रोग्रामर- 23,700 रुपए प्रतिमाह
प्रोग्रामर – 31,100 रुपए प्रतिमाह
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

