शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Career
क्लर्क के 247 पदों पर निकली भर्ती, 6 जनवरी है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्लर्क के 247 पदों पर निकली भर्ती, 6 जनवरी है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

क्लर्क के 247 पदों पर निकली भर्ती, 6 जनवरी है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

N
डेस्क रिपोर्टर
क्लर्क के पदों पर बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस आवेदन को आप ऑनलाइन के ज़रिए भर सकते है। अपको इस आवेदन को भरने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट- bhc.gov.in पर जाना होगा। 23 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। तो 6 जनवरी 2022 तक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख रखी गई है। इस में टोटल 247 पद है जिसके लिए आप 6 जनवरी 2022 तक फॉर्म भर सकते है। 

 
याद रखें ये महत्वपूर्ण तारीखें

Application date : 23 December 2021
Last date of Application: 06 जनवरी 2022

 
क्या है योग्यता

उम्मीदवारों के पास  उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही  कंप्यूटर टाइपिंग आना अनिवार्य है, और इसमें बेसिक कोर्स या अंग्रेजी टाइपिंग में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितनी आयु सीमा होनी चाहिए

उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए, कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट तक होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से से लेकर 38 वर्ष तक है। पर आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष रखी गई  है। 

 
फॉर्म फिल करने के लिए ऑफिशियलवेबसाइट- bhc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर जाकर Recruitment Clerk – 2021 पर जाएं। फिर Recruitment for the post of Clerk – 2021 की लिंक को क्लिक करे। अब Apply Online पर क्लिक करें,  मांगी गई सारी  डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद अपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा उसकी मदद से Application form भरें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें