N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। Bank of Baroda (BOB) ने क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर्स, क्वालिटी एश्योरेंस लीड, यूआई / यूएक्स डिजाइनर, डेवलपर, एप्लीकेशन आर्किटेक्ट, क्लाउड इंजीनियर, एंटरप्राइज आर्किटेक्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट, टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट एवं इंटीग्रेशन एक्सपर्ट जैसे स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों को बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2021 के लिए फॉर्म भरना है वो 28 दिसंबर 2021 तक इसकी वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन भर सकते हैं।
तारीख पर दें ध्यान
आवेदन भरने की शुरूआती तारीख 08 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक है।
जाने क्या है वैकेंसी की डिटेल्स
पदों के नाम संख्या
क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर्स 12
क्वालिटी एश्योरेंस लीड 2
डेवलपर (मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट) 12
डेवलपर (फुल स्टैक जावा) 12
क्लाउड इंजीनियर 2
यूआई/यूएक्स डिजाइनर 2
एंटरप्राइज आर्किटेक्ट 2
एप्लिकेशन आर्किटेक्ट 2
इन्फ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट 2
इंटीग्रेशन एक्सपर्ट 2
टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट 2
क्वालिफिकेशन (Qualifications)
क्वालिटी एश्योरेंस लीड - इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में B.E./ B.Tech या कंप्यूटर साइंस की डिग्री के साथ कम से कम 6 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके साथ ही प्रोडक्ट / प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
SC/ST/PWD को फॉर्म भरने के लिए 100/-+ऑनलाइन स्टोर की फीस देनी होगी। वहीं GEN/EWS/ OBC वालों को 600/- रुपये देनें होंगे।
कैसे भरे फॉर्म
08 दिसंबर से 28 दिसंबर 2021 तक इसकी वेबसाइट 'www.bankofbaroda.co.in' पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

