मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Career

900 पदों पर महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली भर्ती, 11 जनवरी है आखरी तारीख

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
900 पदों पर महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली भर्ती, 11 जनवरी है आखरी तारीख

900 पदों पर महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली भर्ती, 11 जनवरी है आखरी तारीख

N
डेस्क रिपोर्टर
Maharashtra Public Service Commission ने कई सारे पदों पर भर्तियां निकाली हैं। नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर देख सकते है। कुल 900 खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें डिप्टी इंस्पेक्टर, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के साथ साथ कई अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 जनवरी 2022 तक आवेदन भर सकते है।  


क्या है महत्वपूर्ण तारीखें

इस आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 December 2021 है। तो वही आवेदन की आखिरी तारीख 11 January 2022 है। इसके साथ ही प्री एग्जाम की तारीख 3 अप्रैल 2022 रखी गई है। तो मेन एग्जाम की डेट 6 अगस्त 2022 है। मेन एग्जाम फॉर क्लर्क की डेट 13 अगस्त 2022 है और 20 अगस्त 2022 मेन एग्जाम फॉर डिप्टी इंस्पेक्टर की डेट रखी गई है। वहीं मेन एग्जाम फॉर टैक्स असिस्टेंट कि तारीख 27 अगस्त 2022 है। मेन एग्जाम फॉर टैक्स असिस्टेंट  की तारीख 27 अगस्त 2022 है। तो इसके मेन एग्जाम फॉर टैक्निकल असिस्टेंट की तारीख 10 सितंबर 2022
है। 

 
जाने क्वैकेंसी की डिटेल्स
पद का नाम    पदों की संख्या
क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी)    473
इंडस्ट्री इंस्पेक्टर    103
टैक्स असिस्टेंट    117
डिप्टी इंस्पेक्टर    114
क्लर्क टाइपिस्ट (अंग्रेजी)    79
टेक्निकल असिस्टेंट    14
कितना है आवेदन का शुल्क

जनरल और OBC के लिए एप्लीकेशन शुल्क 394 रुपए रखा गया है। तो SC, ST और एक्स सर्विसमैन के लिए एप्लीकेशन शुल्क 294 है। इस आवेदन शुल्क का भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, और नेट बैकिंग के द्वारा कर सकते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें