N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के एक पद और सूचना आयुक्त के 9 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन मंगाए गए है। पहले यह नियुक्ति 5 वर्षों के लिए हुए करती थी, जिसे अब घाटा कर 3 वर्षो के लिए कर दीया है। रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाईट पर आनलाईन अप्लाई करना होगा।
दरअसल वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में मुख्य आयुक्त ए.के. शुक्ला के अलावा 5 सूचना आयुक्त काम कर रहें हैं। आयोग में काम कर रहें सूचना आयुक्त अहिरवार इस माह रिटायर हो रहें हैं और एक अन्य सूचना आयुक्त डॉ. गोल्ला का कार्यकाल भी अगले माह समाप्त हो जायेगा। जनवरी में मध्यप्रदेश सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के 6 पद रिक्त हो जाएंगे। ऐसे में शासन दो या तीन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर सकता है।
वेतन भत्ता
मध्यप्रदेश सूचना आयोग में नियुक्त प्रत्येक सूचना आयुक्त को प्रतिमाह दो लाख पच्चीस हजार रुपते वेतन के रुप में देय होगा। यदि पहले से नियुक्त व्यक्ति को कोई पेंशन मिलती हैं तो वेतन से उसे घटा दिया जाएगा। महंगाई भत्ता भी नियमानुसार दिया जायेगा।
कौन है पात्र
मध्यप्रदेश सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति के लिये आवेदक को विधि, समाज सेवा, प्रबंध, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पत्रकारिता, जनसंपर्क, माध्यम या शासन प्रशासन में व्यापक अनुभव और ज्ञान प्राप्त हो। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में नियुक्त सूचना आयुक्त किसी संसद, विधानमंडल का सदस्य नहीं होंगे, ना हीं किसी राजनैतिक दल का सदस्य होगा ना कोई कारोबार करेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

