आज यानी 22 जुलाई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए बैठे, वे लोग CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं अपको बतादें कि, CBSE कक्षा 12वीं की पहली और दूसरी टर्म की परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्र उपस्थित थे।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://testservices.nic.in/cbseResults2022 पर जाकर भी CBSE Class 12th का रिजल्ट देख सकते है। परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक टर्म 2 के लिए ऑफ़लाइन मोड में आयोजित हुई थी। वहीं जानकारी के लिए आपको बतादें कि, CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी आज दोपहर 2 बजे तक जारी किया जा सकता है।
डिजिलॉकर से करें चेक
आधिकारिक वेबसाइटों के साथ साथ, स्कोरकार्ड digilocker.gov.in और DigiLocker ऐप की मदद से भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन वेबसाइटों पर जा कर करें चेक
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.gov.in
ऐसे करें चेक
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर, होमपेज पर Result लिंक पर अब क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसके बाद आप अपनी आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब अपना रिजल्ट देखें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

