N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन, IBPS की ओर से क्लर्क पदों पर आवेदन भरे जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू है। इसके साथ ही अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2022 तय की है। ऐसे में बैंक में क्लर्क की नौकरी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। जानकारी के लिए आपको बतादें कि, भर्ती के माध्यम से देश भर के बैंकों क्लर्क के 6000 से ज्यादा पद पर फॉर्म भरे जाएंगे
योगता
इन पदों के लिए किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 28 साल के बीच की होनी अनिवार्ग है। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
क्या है चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। इसके बाद जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के पैटर्न के बारे में बताएं तो प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, इसमें उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जानें किन बैंकों में होगी भर्ती
केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एवं सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

