शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Career

Coal India Recruitment 2022: कोल इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की आखिरी तारीख

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Coal India Recruitment 2022: कोल इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की आखिरी तारीख

Coal India Recruitment 2022: कोल इंडिया के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन भरने की आखिरी तारीख

N
डेस्क रिपोर्टर

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर समाने आई है। कोल इंडिया लिमिटेड, CIL ने अधिसूचना जारी कर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार को बतादें कि, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही उम्मीदवार 22 जुलाई तक इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाएं। 


बतादें कि, भर्ती के लिए जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक इसके माध्यम से कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 1050 रिक्त पद पर फॉर्म भरे जाएंगे। माइनिंग, सिस्टम एवं ईडीपी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्युनिकेशन में गेट पास उम्मीदवार इसके लिए फॉर्म भर सकते है।  


वैकेंसी की डिटेल

कुल 1050 वैकेंसी निकली है, जिसमें माइनिंग के 699, सिविल के 160, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्युनिकेशन के 124 और सिस्टम एवं ईडीपी के लिए 67 पद पर फॉर्म भरे जाने है।  

योग्यता

आवेदक द्वारा कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग किया होना अनिवार्ग होना चाहिए।


क्या है आयु सीमा

अधिकतम 30 साल तक के उम्मीदवार कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए फॉर्म भर सकते है। 


क्या होगी सैलरी

उम्मीदवारों को 50,000 – 1,60,000, तक का पे स्केल दिया जाएगा।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें