नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन SSC में उद्योग विभाग के तहत कीटपालक, कुशल शिल्पी और अन्य समकक्ष श्रेणी के पदों पर फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 4 दिन बचे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों पर फॉर्म नहीं भरा है वे, JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। इन पदों पर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jssc.nic.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 455 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म करने की शुरुआत तिथि- 11 सितंबर
ऑनलाइन फॉर्म करने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 455
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं में पास होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा से 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ हो।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 35 साल के बीच होना चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

