बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Career

GRSE Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय की कंपनी पर इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GRSE Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय की कंपनी पर इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें डीटेल्स

GRSE Recruitment 2022: रक्षा मंत्रालय की कंपनी पर इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीलियर्स लिमिटेड, GRSE ने टेक्नीशियन, सुपरवाइजर एवं अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए 9 से 15 जुलाई के रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। इसी के अनुसार इन पदों कि लिए 28 जुलाई 2022 तक आप आवेदन भर सकते है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों इसकी ऑफिशियल वेबसाइट grse.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। 


बतादें कि, कुल 58 पदों पर भर्ती निकली है, जिनमें सुपरवाइजर (आईटी) के 1, सुपरवाइजर (लीगल) के 1, सुपरवाइजर (फाइनेंस) के 1, टेक्नीशियन (मैकेनिकल) के 5, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 3, सुपरवाइजर के 30 ओर डिजाइन असिस्टेंट के 17 पद शामिल हैं।


योग्यता

इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग स्ट्रीम में डिप्लोमा से लेकर ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसकी पूरी डिटेल आप भर्ती के नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है।  


आयु सीमा

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 साल रखी गई है। वहीं पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के द्वारा किया जाएगा। जिसकी अवधि शुरूआत में 3 साल के लिए होगी। बाद में इसे 2 वर्ष तक के लिए और बढ़ाया जाएगा।  


जानें कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर जा जाए। इसके बाद आप भर्ती सेक्शन पर जाएं और भर्ती के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें। अब आप इसका आवेदन पत्र भरें और अपलोड करदे। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें