N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने नविक (सामान्य ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यंत्रिक (घरेलू शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे Indian Coast Guard की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गी।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://joinindiancoastguard.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 322 पदों पर फॉर्म भरे जायेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 08 सितंबर 2022
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 22 सितंबर 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद के लिए 322
नविक (जीडी) के लिए 225
नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 40
यंत्रिक (यांत्रिक) के लिए 16
यन्त्रिक (विद्युत) के लिए 10
यंत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए 09
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी, 12वीं में पास होना अनिवार्ग है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

