सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय डाक में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों को बतादें कि, India Post में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर अप्लाई करने की आज यानी 20 जुलाई आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए फॉर्म नही भरा है, वे India Post की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.indiapost.gov.in/vas/Pages पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 24 पदों पर फॉर्म भरें जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की आखिरी तारीख - 20 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

