मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Career

जानें कब जारी होगा एमपी बोर्ड MPBSE कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, यहां जाकर करें चेक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जानें कब जारी होगा एमपी बोर्ड MPBSE कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, यहां जाकर करें चेक

जानें कब जारी होगा एमपी बोर्ड MPBSE कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, यहां जाकर करें चेक

N
डेस्क रिपोर्टर
भोपाल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो  एमपी बोर्ड ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है। इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 28 से 29 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है। जो भी छात्र इस परीक्षा  शामिल हुए हैं, वे सभी एमपी बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। 

इसके साथ ही आप सीधा इस लिंक  http://mpbse.nic.in/ पर जा कर भी अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते है। इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही तारीख को जारी हो सकता है। वहीं बोर्ड ने अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की डेट को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। पर बोर्ड के आधिकारियों ने सुझाव देते हुए कहा था कि,  रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते के पहले जारी हो सकता है। 

बतादें कि, बोर्ड ने इससे पहले रिजल्टों के लिए छात्र हेल्पलाइन को सक्रिय कर रिजल्ट देखने की बात कही थी। बोर्ड के लगभग सूत्रों के मुताबिक, एमपी बोर्ड  का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने  दावा करते हुए बताया है कि  रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी हो सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें