रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Logo
Career

MPPEB Group 3 Recruitment : एमपी व्यापम के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MPPEB Group 3 Recruitment : एमपी व्यापम के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

MPPEB Group 3 Recruitment : एमपी व्यापम के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, MPPEB ने ग्रुप 3 के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके माध्यम से प्रदेश में इंजीनियर, ड्राफ्टमैन और अन्य के रिक्त पद पर फॉर्म भरे जाएंगे।  इन भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह  आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं आवेदन भरने ने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2022 है। 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशियल  वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं और आवेदन जमा करें। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2022 को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई। इसकी पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी। तो दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। 

क्या है वैकेंसी डिटेल
इन पदों पर ग्रुप 3 के कुल 2557 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। जिस में सीधी भर्ती के 2198, संविदा के 111 और बैकलॉग के 248 पद रहेंगे। विस्तृत वैकेंसी की डिटेल नोटिफिकेशन से आप चेक करें।

किन शहर में होगी परीक्षा 
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर,उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खंडवा, सागर, सतना, सीधी और रीवा में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें