रायपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज यानी 14 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल का 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने वाला है। इसी बीच शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी करने जा रहे है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की दी गई वेबसाइट cgbsc.nic.in पर जाकर देख सकते है।
बतादें कि, 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 93 हजार 685 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, वहीं 10वीं बोर्ड में लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए।
अपना 12वीं की और 10वीं कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चैक करने के लिए दी गई वेबसाइट cgbse.nic.in या फिर result.cg.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर जाकर नरिजल्ट टैब पर क्लिक करें। अब 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 लिंक पर जाएं। वहां अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डाल कर अपनी पर्सनल डिटेल्स एंटर कर सबमिट करें। अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करलें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

