मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Career

ग्रेजुएट्स के लिए लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ग्रेजुएट्स के लिए लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

ग्रेजुएट्स के लिए लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग, JKPSC ने अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले है। जिसके तहत उम्मीदवारों इसकी ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जा कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। 

वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 5 नवम्बर तक का समय दिया गया है। इसके बाद 6 से लेकर 8 नवंबर तक फॉर्म में सुधार करने के लिए विंडो एक्टिव की जाएगी।

बतादें कि कुल आम पदों के लिए 130 पद भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगें। पदों के लिए लॉ से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते है।  

आयु सीमा
इन पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 40 साल होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया। 

कैसे होगा चयन
पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रीसीम्स, मेंस एवं पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड आयोजित किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन
इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना पड़ेगा। इसके बाद फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जानकारी भरे और फिर अपने दस्तावेज़ अपलोड करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें