शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Career

Rajasthan Police Constable: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की जारी हुई उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Rajasthan Police Constable:  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की जारी हुई उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Police Constable: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की जारी हुई उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

N
डेस्क रिपोर्टर
लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर का कर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। बतादें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 13 से 16 मई तक हुई थी इसके साथ ही  2 जुलाई को फिर से यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

अपको बतादें कि, उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर 7 जुलाई रात 11.59 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। जिसके बाद विशेषज्ञ आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और अगर आप सही पाए गए तो परिणाम तैयार करने के लिए उत्तर कुंजी को अपडेट भी किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करने लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और  आवेदन संख्या, रोल नंबर भरे और सबमिट करें। इसके बाद आपको राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर नजर आएगी। अब आप इसे डाउनलोड करें और जांचें।

जानकारी के लिए अपको बतादें कि, कुल 4588 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिनमें से लगभग 55 रिक्तियां कांस्टेबल ड्राइवर नॉन टीएसपी पद के लिए निकाली गई है। तो 717 कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए। वहीं  65 कॉन्स्टेबल ड्राइवर टीएसपी के लिए तो 3574 कॉन्स्टेबल जनरल नॉन टीएसपी के लिए।  कांस्टेबल पुलिस दूरसंचार के लिए कुल 154 पदों पर भर्ती निकली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें