मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Career

CGPSC के 74 पदों पर निकली भर्ती, फॉर्म भरने कि आखिर तारीख है 23 जून 2022

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CGPSC के 74 पदों पर निकली भर्ती, फॉर्म भरने कि आखिर तारीख है  23 जून 2022

CGPSC के 74 पदों पर निकली भर्ती, फॉर्म भरने कि आखिर तारीख है 23 जून 2022

N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल से यानी 25 मई 2022 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। वहीं आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 जून 2022 है।

ध्यान रखें कि इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन जमा किए जाएंगे। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के कुल 74 पद आवेदन भरे जाएंगे।

क्या है शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए पशु चिकित्सा विज्ञान में ग्रेजुएशन होना अनिवार्ग। इसके बाद ही वह आवेदन करने के पात्र हैं।

क्या है आयु सीमा
आवेदक की उम्र  21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और  इंटरव्यू के माध्यम से होगा। 

क्या है महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की भरने कि तिथि- 25 मई 2022
लास्ट डेट- 23 जून 2022

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें