N
डेस्क रिपोर्टर
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने टीजीटी, पीजीटी के साथ साथ कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 500 से ज्यादा रिक्त पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। बतादें कि, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू की गई और 23 अगस्त तक आवेदन की आखरी तारीख तय कि गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना के मुताबिक, डिप्टी मैनेजर के 18, मैनेजर के 2, लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर के 7, असिस्टेंट स्टोर कीपर के 5, स्टोर अटेंडेंट के 6, अकाउंटेंट के 1, टेलर मास्टर के 1, पब्लिकेशन असिस्टेंट के 1, टीजीटी स्पेशल एजुकेशन के 364, पीजीटी उर्दू के 6, पीजीटी फाइन आर्ट्स के 1, पीजीटी हॉर्टिकल्चर के 2, साइकोलॉजी के 2, कंप्यूटर साइंस के 7, संस्कृत के 21, पंजाबी के 2, इंग्लिश के 13 और ईवीजीसी के 54 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
आयु सीमा
मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर और टेलर मास्टर के लिए 35 साल तक के उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते हैं। वहीं असिस्टेंट स्टोर कीपर, पब्लिकेशन असिस्टेंट और स्टोर असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल तय की गई है। इसके साथ ही अकाउंटेंट के लिए 52 साल, टीजीटी के लिए 30 साल और पीजीटी के लिए 36 साल अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

