N
डेस्क रिपोर्टर
देश में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। विभिन्न केंद्रीय और राज्यों के विभागों में भर्ती के लिए आवेदन भरे जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे देश की टॉप यह कुछ भर्तियों के बारे में जहां आप भर्ती के लिए आवेदन भर सकते है। अपको बतादें कि, ये भर्तियां स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, सेना,कोल इंडिया लिमिटेड और शिक्षा विभाग में हो रही हैं। वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि के साथ साथ अन्य जानकारियां नीचे बताई गई है।
बतादें कि, कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए बंपर भर्ती निकली है। कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी की 1050 पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर आप इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। नोटिस की माने तो, कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए माइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकम्युनिकेशन, सिस्टम और ईडीपी में गेट परीक्षा पास होना अनिवार्ग हैं।
इसके साथ ही तेलंगाना के मेडिकल हेल्थ सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (MHSRB) ने सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल/जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर्स (TVVP), ट्यूटर (DME), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। नोटिस की माने तो इसमें कुल 1326 रिक्त पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जुलाई 2022 से शुरू होकर 14 अगस्त 2022 तक रहेगी। मेडिकल सर्विस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इसकी ऑफिशियल https://mhsrb.telangana.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

