बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Career

Sarkari Naukri 2022: पशुपालन विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri 2022: पशुपालन विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri 2022: पशुपालन विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर

सरकारी नौकरी का इंतज़ार कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। असम लोक सेवा आयोग ने राज्य में पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के तहत वेटेनरी ऑफिसर / ब्लॉक वेटेनरी ऑफिसर क्लास-B के पदों भर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे,Assam PSC की ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। बतादें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 


इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://apsc.nic.in/ पर जा का भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 162 पदों को फॉर्म भरा जाएगा।


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 25 जुलाई

ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 26 अगस्त


रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 162


योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या फिर विश्वविद्यालय से एनिमल हस्बैंडरी या वेटेनरी साइंस की डिग्री होनी अनिवार्ग है।


आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें