N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का सपना अब पूरा होने वाला हैं। इसके लिए UPHESC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर फॉर्म करने के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे UPHESC की ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 7 अगस्त तक या फिर इससे पहले फॉर्म भर सकते है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक uphesc.org/hi पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 917 पद पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की आखिरी तारीख - 7 अगस्त
विवरण
कुल पदों की संख्या- 917
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय से प्रासंगिक/ संबंधित / संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या फिर किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी अनिवार्ग है।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 62 साल से कम होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

