सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में MSME Ministry के तहत कार्यालय विकास आयुक्त ने यंग प्रोफेशनल, सीनियर कंसल्टेंट में कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे MSME की ऑफिशियल वेबसाइट msme.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख तिथि 31 अगस्त है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://msme.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों पर फॉर्म भरें जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की आखरी तारीख - 31 अगस्त
रिक्ति विवरण
यंग प्रोफेशनल के लिए 02
सलाहकार ग्रेड 1 के लिए 02
सलाहकार ग्रेड 2 के लिए 01
सीनियर कंसल्टेंट के लिए 02
योग्यता मानदंड
यंग प्रोफेशनल के लिए प्रासंगिक विषय में मास्टर डिग्री या फिर बीई/बी.टेक या फिर प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से सीएस या फिर आईटी और MCA की डिग्री होनी अनिवार्ग है। इसके साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्ग।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

