शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Career

Sarkari Naukri: रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri: रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri: रक्षा मंत्रालय में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यालय उत्तरी कमान, रक्षा मंत्रालय ने फायरमैन और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है।  इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है, वे Ministry of Defence की ऑफिशियल वेबसाइट mod.gov.in पर जाकर फॉर्म फिल कर सकते हैं। बतादें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.mod.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती के तहत कुल 23 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन भरने की तिथि- 30 दिनों के भीतर

आवेदन भरने की आखरी तारीख - 30 दिनों के भीतर

 रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 23

सिविलियन मोटर ड्राइवर (साधारण ग्रेड): 5 पद
व्हीकल मैकेनिक: 1 पद, क्लीनर के लिए 1 पद, फायरमैन के लिए 14 पद, मजदूर के लिए 2 पद

योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही इन पदों के लिए संंबंधित स्किल नॉलेज भी आपके पास होना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें