N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने वर्क अकाउंट्स निदेशक के नियंत्रण में संभागीय अकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड- II के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है, वे TSPSC की ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.tspsc.gov.in/ पर जा कर भी इन पदों पर आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 17 अगस्त
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 6 सितंबर
विवरण
कुल पदों की संख्या- 53
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री या फिर समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्ग है।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल
अधिकतम आयु सीमा 44 साल होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

