रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Logo
Career

Sarkari Naukri : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI) ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है वे AAI की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज से यानी 1 सितंबर से फॉर्म भर सकते है। 

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.aai.aero/ पर जा कर इन पदों पर फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 156 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। 


महत्वपूर्ण तिथियां
फॉर्म भरने की  की शुरुआत तिथि- 1 सितंबर
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर

विवरण
कुल पदों की संख्या- 156

योग्यता मानदंड
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)  के लिए  उम्मीदवारों के पास  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं के साथ साथ  3 सालों का ऑटोमोबाइल या फिर मैकेनिकल में डिप्लोमा हो। वहीं  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने के साथ साथ भारी वाहन चलाने का लाइसेंस हो।  

जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्ग है। 

वरिष्ठ सहायक (लेखा) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या फिर  विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएट होने के साथ साथ  3 या फिर  6 महीने का कंप्यूटर सर्टिफिकेट आपके पाए हो।

सीनियर असिस्टेंट (राजभाषा) के लिए  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या फिर अंग्रेजी में ग्रेजुएट के साथ साथ  पोस्ट ग्रेजुएट अनिवार्ग है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें