गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Career

Sarkari Naukri : 12वीं पास के लिए BTSC में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Sarkari Naukri : 12वीं पास के लिए BTSC में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

Sarkari Naukri : 12वीं पास के लिए BTSC में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM)/ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर फॉर्म भरना चाहते है, वे BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in और pariksha.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।



इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://pariksha.nic.in/Agencies.aspx पर जा कर भी इन पदों के लिए अपना फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10709 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां

फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 2 अगस्त

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 1 सितंबर

 

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 10709

योग्यता मानदंड

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने के साथ साथ ANM डिप्लोमा होना अनिवार्ग है। 


आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें