N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अक्षय ऊर्जा के लिए आरई, अनुबंध सेवाएं, पी एंड एस, वित्त, लेखा, आईटी, सेफ्टी और क्यूए के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते है, वे लोग NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने वाली है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.ntpc.co.in/en/careers/jobs-at-ntpc पर जाकर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इसके साथ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 60 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन भरने की शुरुआत तारीख- 15 जुलाई 2022
आवेदन भरने की आखिरी तारीख : 29 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 60
आरई-सिविल – 14, आरई-इलेक्ट्रिकल – 15, आरई-बिजनेस डेवलपमेंट – 01, आरई-हाइड्रोजन – 02, आरई-कमर्शियल – 01, पुन: परियोजना प्रबंधन – 01, पुन: ऊर्जा अनुमान – 01, आरई-इलेक्ट्रिकल पीवी, लेआउट – 01, पुन: हवा – 01,आरई-सब-स्टेशन डिजाइन – 02, आरई-सिस्टम, इंजीनियरिंग – 01, आरई-स्विचयार्ड – 01, आरई-स्ट्रक्चर – 01, आरई-फाउंडेशन – 01
आरई-सिविल-पीवी लेआउट – 01, मानव संसाधन – 01, पुन: भूमि अधिग्रहण – 01, अनुबंध सेवाएं – 04, वित्त – 02, लेखा – 04, पी एंड एस – 01, क्यूए – 01, आईटी – 01, सुरक्षा – 01
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

