सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के लिए हेड कांस्टेबल और ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन मांगे है। जो लोग इच्छुक है एवं योग्य उम्मीदवार है और इन पदों पर फॉर्म फॉर्म भरना चाहते है। वो आवेदन करने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है। बतादें की इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इसकी ऑफिशियल लिंक ssc.nic.in पर जाकर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2268 पदों को फॉर्म भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत तिथि- 08 जुलाई 2022
ऑनलाइन फॉर्म करने की आखिरी तारीख- 29 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 2268
योग्यता
हेड कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों को साइंस सब्जेक्ट के साथ साथ 12वींं पास होने के साथ मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्यूनिकेशन सिस्टम) में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्ग है। इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन में प्रवीणता में योग्यता भी होनाचाहिए।
बेसिक कंप्यूटर फंक्शंस का टेस्ट : पीसी को खोलना और बंद करना, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस का यूज, सेविंग और टाइप किए गए टेक्स्ट, पैराग्राफ सेटिंग और नंबरिंग आदि।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

