मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Career

TNPSC Recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
TNPSC Recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

TNPSC Recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के इन पदों पर निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- ग्रुप -1 सेवाएं में शामिल पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार है  साथ ही जो इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते है। वे लोग TNPSC की ऑफिशियल वेबसाइट  tnpsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। इस पदों के लिए फॉर्म भरने की शुरूआत 21 जुलाई है।

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर apply.tnpscexams.in/apply-now?app_id=UElZMDAwMDAwMQ== पर जा कर भी इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है। इसके साथ ही इस भर्ती
 प्रक्रिया के तहत कुल 92 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।  

बतादें कि,  डिप्टी कलेक्टर के लिए 18 पद,  पुलिस उपाधीक्षक (श्रेणी- I) के लिए 26 पद, सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के लिए 25 पद, सहकारी समितियों के डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए 13 पद, सहायक निदेशक, ग्रामीण विकास के लिए 7 और तमिलनाडु सामान्य सेवा में जिला रोजगार अधिकारी के लिए 3 पदों पर भर्ती निकली हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए  शुरुआत तिथि- 21 जुलाई
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि- 22 अगस्त

रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 92 पद

योग्यता मानदंड
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी अनिवार्ग है। इसके साथ ही उन्हें तमिल भाषा का पर्याप्त ज्ञान हो। 

आयुसीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 साल से 39 साल के बीच होनी चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें