शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Career

UPSESSB TGT PGT : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
UPSESSB TGT PGT : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

UPSESSB TGT PGT : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा में निकली भर्ती, जानें डीटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नौकरी करने का इंतजार कर रहे युवा ध्यान दें। UPSESSB में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर आवेदन भरने के लिए कल या यानी 3 जुलाई आखिरी तारीख है। अगर आप  इच्छुक  और योग्य उम्मीदवार है और आपने अब तक  इन पदों के लिए फॉर्म अप्लाई नहीं किए हैं तो आज ही फॉर्म भरे। 

इसके लिए आप UPSESSB की ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.org और upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4xVOs1PaOekpDaJg पर जा कर भी इन पदों  के लिए आवेदन भर सकते है। इसके साथ ही  साथ ही इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Online_App/Notifications.aspx के जरिए भी आप इसकी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी  देख सकते हैं। बतादें की इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 4153 रिक्त पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तारीख- 09 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की आखरी तारीख - 03 जुलाई 2022

रिक्ति विवरण
टोटल पद - 4153, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए 3529 पद है,  टीजीटी पुरुष के लिए 3213 पद है और टीजीटी महिला के लिए 326 पद है। 

वहीं पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए कुल 624 पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। PGT पुरुष के लिए कुल पद 549 PGT Fमहिला के लिए 75 पद।

योग्यता 
TGT के लिए आप  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने चाहिए। इसके साथ ही बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत डिग्री के लिए) की डिग्री भी होनी अनिवार्ग है। वहीं PGT के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी अनिवार्ग है।

आयुसीमा
न्यूनतम – 21 साल
अधिकतम – इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें