
रिपोर्ट: हरण बिस्वास
पखांजूर। क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर गडचिरोली पुलिस के सामने हथियार डाले। यह आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान की कड़ी में बड़ी सफलता मानी जा रही है। वर्ष 2005 से अब तक गडचिरोली क्षेत्र में कुल 794 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। जिससे नक्सल संगठन लगातार कमजोर पड़ रहा है।
लगातार चल रहे ऑपरेशन और सरकारी पहल के चलते अब नक्सल प्रभाव कम होता दिख रहा है और बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नक्सल खात्मे की आखिरी तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। समय नजदीक आने के साथ अभियान तेज कर दिया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

