गुरुवार, 24 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

दूध नदी पर पुल व पहुंच मार्ग के लिए 16.14 करोड़ रुपए मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दूध नदी पर पुल व पहुंच मार्ग के लिए 16.14 करोड़ रुपए मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश ने कांकेर जिले में दूध नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपए की राशि मंजूर की है। यह निर्माण कार्य कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से राशि स्वीकृति का पत्र लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया गया है।


लोक निर्माण विभाग ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित अनुबंधित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य पूर्ण करने के लिए अनावश्यक रूप से समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर के मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा बढ़ाई जा सकेगी।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री सहित संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने तथा निर्माण कार्य के प्राक्कलन और कार्य संपादन में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें