
रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेश भर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 2188 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले में आयोजित समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।
सूरजपुर जिले में आयोजित समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सहारा दोनों है। राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष दो चरणों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंच सके। मंत्री ने कहा कि स्वावलंबी महिलाएं न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ दिलाई और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

