रविवार, 03 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

14 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की है।

    

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित होने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी, पीटीसी बोरगांव को दिया जाएगा।


पुलिस वीरता पदक 15 को दिया जाएगा

शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक, जिला बालोद, निर्मल जांगड़े, उप निरीक्षक, हाल निरीक्षक, जिला कांकेर, अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, तुलाराम कुहरामी, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, गोपाल बोड्डु, आरक्षक, जिला बीजापुर, हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक, जिला बीजापुर, मोती लाल राठौर, आरक्षक, जिला बीजापुर, गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, जिला बीजापुर, सुकारू राम, आरक्षक, जिला बीजापुर, मुन्ना कड़ती, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा गाली, आरक्षक, जिला बीजापुर, भीमा, आरक्षक, जिला बीजापुर, धनीराम कोरसा, आरक्षक, जिला बीजापुर, कृष्णा ताती, आरक्षक, जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा।


सराहनीय सेवाओं के लिए 09 को पुलिस पदक

सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, राहुल भगत, सचिव, मुख्यमंत्री, छग शासन, रायपुर, राजकुमार मिंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला, माना-रायपुर, गुरजीत सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर, प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, रायपुर, प्रभु लाल कोमरे, कंपनी कमाण्डर, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक, जिला बस्तर, धरम सिंह नरेटी, प्रधान आरक्षक, जिला सुकमा, रविन्द्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक, जिला कांकेर को सराहनीय सेवाओं के लिए 09 को पुलिस पदक दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें